पुलिस टीम पर हमले के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
संभल, मार्च 7 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में होली के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात टीसीएल चौकी प्रभारी रामेंद्रपाल सिंह क्षेत्र में होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान गांव पंवारी से सूचना मिली कि अमरीश पुत्र नेकराम के घर के सामने डीजे पर राजनीतिक और अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराने के निर्देश दिए। उस समय आरोपियों ने डीजे बंद करने का आश्वासन दे दिया। करीब 15-20 मिनट बाद दोबारा सूचना मिली कि गांव में फिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.