पुलिस टीम पर हमला में आठ आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- बंदरा, एक संवाददाता। बड़गांव में पुलिस टीम पर हमला मामले में आठ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि अभियुक्त बड़गांव निवासी सुनील कुमार, अनिल साह, रोहित कुमार, फेकू सहनी, चंदन कुमार, बिरजू सहनी उर्फ ब्रजकिशोर सहनी, रंभा महतो और भोला साह को रविवार रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानेदार ने बताया कि कांड का एक आरोपित रमेश सहनी पहले ही जेल जा चुका है। छह फरवरी को बड़गांव में एक मामले की जांच करने के दौरान पुलिस-पब्लिक में झड़प हो गई थी। लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तत्कालीन थानेदार रजनीकांत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें 50 नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.