जहानाबाद, अप्रैल 11 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना के पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न गांव में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शेखपुरा गांव में छापेमारी कर रंजय सपेरा, अजय सपेरा, उपवास मांझी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति उत्पाद विभाग के छापेमारी टीम पर हमला किया था। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं वैना गांव से पुलिस संजू मांझी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...