पुलिस टीम पर हमला का आरोपित गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार
भागलपुर, अगस्त 17 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर पुलिस ने भीमकित्ता निवासी विशाल यादव को पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में शनिवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह तीन माह से फरार चल रहा था। 23 मई को मधुसूदनपुर पुलिस टीम पर हमला हुआ था। थाना की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त हुई थी और तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि विशाल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य जो शेष आरोपित फरार है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.