समस्तीपुर, जनवरी 1 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर गांव में मंगलवार की शाम शराब धंधेबाज के ठिकाने पर छापेमारी कर रही पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांदचौर मथुरापुर निवासी स्व. बलदेव महतो का पुत्र सुरेश महतो के रूप में की गयी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम मथुरापुर में शराब बनाये जाने की सूचना पर एएलटीएफ की टीम पर शराब धंधेबाज के समर्थकों ने हमला कर दारोगा राजकुमार पासवान सहित 5 पुलिसकर्मी को जख्मी कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गौरतलब हो कि मथुरापुर निवासी शंकर महतो का पुत्र विनोद कुमार के घर पर पुलिस छापेमारी करने गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.