गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पीपीगंज क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 19 नवंबर 2025 को सूचना के आधार पर पीपीगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर एकजुट होकर हमला कर दिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में पुलिस की एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना में थाना पीपीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने पहले ही इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फरार दो अन्य आरोपी जफर अली और अशरफ अली, निवासी बंजारा टोला बेलौह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.