कन्नौज, मई 5 -- ठठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसापुर्वा गांव में यूपी-112 की पीआरवी टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला 29 अप्रैल का है, जब ग्रामीण रंजीत सिंह ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि शिव मंदिर ट्रस्ट की 28 बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल की अवैध रूप से मड़ाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरवी 6898 मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही विपक्षी पक्ष उग्र हो गया। उन्होंने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, बल्कि शिकायतकर्ता को फंसाने की नीयत से गेहूं के ढेर में आग भी लगा दी। यही नहीं आरोपियों ने उल्टा पुलिस पर ही कपड़े फाड़ने और आगजनी करने का झूठा आरोप लगाते हुए उच्चाधिक...