औरैया, मार्च 7 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंधा कटघरा जुन्नारदार में शुक्रवार रात पीआरवी टीम पर हमला कर दिया गया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को समझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट कर दी और सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुगंधा गांव निवासी विशाल ने शुक्रवार रात करीब 10:35 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई शिवकुमार शराब के नशे में घर में उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलने पर पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवकिशोर वर्मा और चालक होमगार्ड बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शिवकुमार को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया और पुलिस टीम से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि शिवकुमार ने हेड कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.