चंदौली, फरवरी 28 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को रमऊपुर काले शहीद बाबा मजार के पास तीन वाहनों पर 37 मवेशियों सहित छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्कर पुलिस के बैरियर को तोड़कर, पुलिस कर्मियों पर वाहनों को चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मी वहां से भागकर जान बचाए। हालांकि पुलिस ने मौके से आधा दर्जन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पशु तस्करों के पास तीन चापड़ भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी पशु तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सभी तस्कर सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी अशोक मिश्रा जमानियां तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की चंदौली की तरफ से तीन वाहनों से मवेशियों को बिहार की तरफ भेजा जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.