बागपत, मार्च 15 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत ने संरक्षित पशु का कटान करने और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग के आरोपी की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इसमें कई आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। दोघट थाने में एसआई रजत ढाका ने सितंबर 2025 में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर फौलादनगर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में छापामारी की गई। इस पर कटान करने वालों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रिजवान निवासी फौलादनगर पैर में गोली लगने पर घायल होकर गिर गया था, जबकि उसके कई साथी वहां से भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि जेल में बंद आरोपी अरशद निवासी फौलादनगर ने न्यायालय में जमानत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.