पुलिस टीम पर पथराव में 32 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर केस
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द गांव पहुंची पुलिस टीम पर रविवार को ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हमले में प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। मामले में चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता की तहरीर पर 32 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम पर हमला थाना प्रभारी ने बताया कि एसओजी और चोपन पुलिस की संयुक्त टीम 20 सितंबर को करगरा मोड़ पर वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के संबंध में बातचीत कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोपन थाने में दर्ज मुकदमे के आठ वांछित आरोपित महुआंव खुर्द निवासी कमलेश यादव उर्फ नेता के घर पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम कमलेश के घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.