आगरा, अप्रैल 6 -- पटियाली थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में वांछित चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर पटियाली अजयवीर सिंह ने बताया कि चंदनपुरा गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पथराव किया था। मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी मामले में पुलिस ने वांछित अशोक कुमार पुत्र दुर्वीन सिंह, राजेश यादव पुत्र रामौतार निवासीगण चंदनपुरा थाना पटियाली को रविवार को उनके गांव से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...