रुद्रपुर, मार्च 12 -- सितारगंज, संवाददाता। भरौनी में बाइक लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। मंगलवार देर शाम पुलिस टीम बाइक लूटकांड के आरोपी गुरमीत सिंह निवासी भरौनी के घर पहुंची थी। इस दौरान गुरमीत, उसके भाई मक्खन, पिता मोहन सिंह और इन्द्रजीत सिंह ने तलवार व धारदार हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। आरोप है कि गुरमीत सिंह ने तमंचे से पुलिस पर फायर भी किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में दो फायर किए, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उसी रात मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.