चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली, संवाददाता। मुगलसराय पुलिस टीम ने पड़ाव चौराहे के पास से करीब 50 लाख रुपये की हेरोइन बरामद किया। वहीं दो तस्करों को भी धर दबोचा। तस्कर सब्जी के झोले में छिपाकर बाराबंकी से वाराणसी के रास्ते हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे। हेरोइन के खेप को पड़ाव चौराहे पर किसी को देना था। इस मामले का खुलासा रविवार को एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया।उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले में मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की दो तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन के साथ पड़ाव चौराहे के पास है। इसपर टीम ने वहां...