काशीपुर, मई 4 -- काशीपुर। गुलड़िया में रविवार रात पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। जबकि आरोपी फरार हो गए। रविवार रात एसआई पंकज बेलवाल, प्रभारी गौवंश स्क्वायड, परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा हमराही कांस्टेबल राजेश गिरी, संजीव कुमार और एहसान अली के साथ गुलड़िया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव निवासी जरीफ पुत्र शकील अहमद और फरीदनगर मुरादाबाद निवासी सद्दाम पुत्र सगीर नदी किनारे मांस को चादर में लपेटकर बेचने ले जा रहे हैं। टीम के मौके पर पहुंचने पर आरोपी पोटली छोड़कर फरार हो गए। आईटीआई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- पशुवध मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...