पुलिस टीम ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटवाया
बिजनौर, जून 2 -- नजीबाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने स्टेशन रोड पर सडक के बाहर सामान रखकर किये गये अतिक्रमण को हटवाया और भविष्य मे अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। सोमवार को सराय चौकी प्रभारी सौरभ कुमार व एसआई अवधेश शर्मा ने लगातार जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटवाया। स्टेशन रोड से मुख्य बाजार तक यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। उन्होंने दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किये जाने पर दुकानदारों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने ने कहा कि दुकानदारों द्वारा सडक पर सामान रखने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.