सिद्धार्थ, मई 29 -- शोहरतगढ़। क्षेत्र के सभी गायों को गोशाला भेजने के दावों की पोल खुल गई। कस्बे के गोलघर स्थित एक निजी मकान के निर्माणाधीन शौचालय के गहरे गड्ढे में बुधवार रात में टहल रही एक गाय अचानक गिर गई। गड्ढा गहरा होने से गाय का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो गाय आपस में लड़ने के दौरान एक गड्ढे में चली गई। गाय के गड्ढे में गिर जाने की सूचना मोहल्ले में फैल गई। सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ थाना पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल दिनेश यादव व प्रभाकर यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कार्य शुरू किया। मोटे रस्से व बांस बल्ली को मंगाया गया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया...