पुलिस टीम ने पशु तस्कर को दबोचा
भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार पशु तस्कर को दबोचने का काम सुरियावां पुलिस ने किया। मेडिकल के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि गत माह एक मार्च की शाम को पशु तस्करों को पुलिस टीम ने रोका था। साथ ही मुठभेड़ भी हुई थी। उस दौरान राजकुमार सरोज निवासी अमिलहरा फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे सोमवार को एकौनी मोड़ दुर्गागंज रोड से गिरफ्तार किया गया। टीम में कमलेश कुमार, सुरेश यादव, मो. शकील अहमद, राहुल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.