गोपालगंज, मार्च 9 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित फैंसी क्रिकेट फाइनल मुकाबले में पुलिस टीम ने पत्रकार एकादश को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाए। पत्रकार टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे बरौली विधानसभा के विधायक मंजीत सिंह और दीपक सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। विधायक मंजीत सिंह ने 15 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम ने 11.4 ओवर में 97 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पुलिस टीम की ओर से थानाध्यक्ष निरंजन सिंह, बीडीओ विनीत कुमार, निखिल कुमार और अजय ने अच्छी बल्लेबाजी करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.