चंदौली, जनवरी 4 -- चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर धानापुर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर यादव एवं पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अमरा गेट के पास ठगी करने वाले दो लोगों को धर दबोचा। इसमें एक महिला शामिल रही। उनके कब्जे से एक सोने की नथुनी, लाकेट, चांदी का पायल और 2500 रुपये नगद बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी निवासी उमेश और उसकी पत्नी आरती के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.