पुलिस टीम ने छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- क्षेत्र के सोथरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम के उपनिरीक्षक भगमाल सिंह और नीतू राजपूत ने छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय बताए। टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध सुरक्षा के लिए 1930 नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर बिना झिझक तुरंत पुलिस की मदद लें। यह भी पढ़ें- उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान चलाया महिला आरक्षी संतोष कुमारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.