पुलिस टीम द्वारा राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत
भदोही, मई 23 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए शुक्रवार को सुरियावां स्थित बाईपास चौराहे पर पुलिस टीम ने ठंडा शरबत पिलाया। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तपती धूप में आने-जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। गर्मी से परेशान लोग शरबत पीने के बाद राहत महसूस करते नजर आए।पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की। इस दौरान सब इंस्पेक्टर योगेंद्र नाथ यादव, चंदन, महेश, नरेंद्र मिश्र, महिला कांस्टेबल सोनल और नीलम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शर्बत यह भी पढ़ें- सराफा बाजार में शर्बत वितरित किया यह भी पढ़ें- जुम्मे की नमाज के बाद लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.