पुलिस टीम के साथ पुलिस को मदद करने वाले होंगे सम्मानित
अररिया, सितम्बर 2 -- अररिया,निज संवाददाता। जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बैरगाछी थाना पुलिस द्वारा 817 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम और नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस को गुप्त सूचना देकर सहयोग करने वाले जिले के कुछ लोगों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले में बढ़ते नशा के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले आठ महीने में स्मैक,गांजा और अन्य नशीले पदार्थो की रिकॉर्ड बरामदगी हुई है। नशीले पदार्थो के साथ-साथ कई बड़े धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। यह जिले के कुछ लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। आम लोगों की सूचनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है。 यह भी पढ़ें- 817 ग्राम स्मैक व हुंडई कार के साथ तस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.