मधेपुरा, जनवरी 28 -- चौसा , निज संवाददाता। फुलौत थाना क्षेत्र के बड़ी खाल में रविवार की देर शाम रास्ता विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम के लोगों ने हाथापाई की। इस दौरान थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा जख्मी हो गए। जख्मी थानाध्यक्ष का आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एक सेवानिवृत्त फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ी खाल के दियारा बहियार से मिट्टी काटकर एनएच 106 सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भरने का काम किया जा रहा था। मिट्टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टर के आने-जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी। रविवार को मिट्टी लोड कर कुछ ट्रैक्टर उसी रास्ते से गुजर रहे थे। फसल बर्बाद होने की शिकायत करने के बाद ट्रैक्टर चालक और किसानों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.