शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- जिले में हाल के दिनों में पुलिस टीमों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो तभी ऐसी घटनाएं रुक सकती है। आमतौर पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ही अब निशाने पर है, जिससे साफ है कि बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं। कई मामलों में आरोपी पुलिस पर पथराव, वर्दी फाड़ देने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं के पीछे संगठित अपराध और स्थानीय स्तर पर अपराधियों को मिल रही शह भी एक बड़ी वजह हो सकती है। यह भी पढ़ें- बिहार के इस जिले में 150 अपराधियों के घर गरजेगा बुल्डोजर, 25 थानों की पुलिस कर रही कार्रवाई जनता के बीच भी इन घटनाओं को लेकर चिंता बढ...