फतेहपुर, नवम्बर 23 -- बिंदकी। पुलिस विभाग में रविवार को झंडा दिवस मनाया गया। सम्मान के साथ पुलिस ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस के शौर्य कर्तव्य परायणता एवं उसकी सेवाओं को देखते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा सत्य और निष्ठा के प्रतीक लाल और नीले रंग का ध्वज पुलिस को प्रदान किया गया था। बिंदकी कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक वृंदावन राय ने कहा कि भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को सत्य और निष्ठा के प्रतीक लाल और नीले रंग का ध्वज प्रदान किया था। इसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने कर्तव्य निष्ठा अनुशासन एवं जन सेवा के प्रति शपथ लिया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.