पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
उरई, जून 13 -- उरई। संवाददाता रिजर्व पुलिस लाइन उरई में शनिवार को कानपुर जोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु एवं पिनाक सिलाट जैसी विधाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।एसपी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहगढ़, इटावा, औरैया, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के बाद सभी टीमों का परिचय कराया गया और अभ्यास मैच भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.