मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुंगेर ने बुधवार को जारी एक प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा विसर्जन में प्रयुक्त ट्राली (विशेष वाहन) में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की बात पूरी तरह गलत है। पुलिस के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित मारवाड़ी दुर्गा स्थान की ट्राली में आगजनी की घटना को सांप्रदायिक रंग देकर प्रसारित किया गया था, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलने और सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर मुंगेर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की। जांच में सामने आया कि, संबंधित ट्रॉली का उपयोग विसर्जन के लिए किया ही नहीं गया था। दरअसल, बीते 30 मार्च की संध्या में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पास में जमा कचरा जलाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.