कन्नौज, मार्च 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के अल्हादादपुर गांव में पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा है कि ग्रामीणों ने पुलिस की गिरफ्त से एक अभियुक्त को भी छुड़ा लिया। हालांकि पुलिस इस बात को सिरे से नकार रही है। इस मामले में 13 नामजद सहित कुल 33 लोगों के खिलाफ दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। घटना की शुरुआत 19 फरवरी को हुई, जब सौरिख कस्बा के संजयनगर निवासी साहिल पुत्र भगवान दास बाल्मीकि का अल्हादादपुर गांव निवासी विनय बाल्मीकि के साथ झगड़ा हो गया। साहिल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 28 फरवरी की शाम को उपनिरीक्षक उमेशचंद यादव अपने हमराह सिपाहियों डालचंद और निह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.