पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। लातेहार जिला पुलिस बल में कार्यरत पवन सिंह को मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ गांव में गत तीन मई को गोली मारने के मामले में आरोपी सरकारी स्कूल के कर्मी ऋषभ सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के शनिवार को पुन: अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर उसके घर से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल, मैगजिन, खाली कारतूस, घटना के समय उपयोग किया गया चश्मा, बुलेट मोटरसाइकिल आदि बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में आईटीबीपी जवान ने ममेरे भाई को मारी गोली, गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर का निवासी ऋषभ सिंह और पवन सिंह के बीच एक महिला को लेकर विवाद था, अब...