पुलिस जवान नरेश कुमार को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने दी श्रद्धांजलि
कोडरमा, जुलाई 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जानकी यादव ने हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में कार्यरत जवान नरेश कुमार यादव के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। जानकी यादव ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत राम लखन यादव की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और सरकार, पुलिस विभाग तथा बीमा समेत शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी सरकारी लाभ जल्द से जल्द दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुखिया भीम कुमार यादव, पूर्व मुखिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.