पुलिस जवान को घेरकर लोगों ने किया हंगामा
समस्तीपुर, मई 20 -- समस्तीपुर | नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक पर मंगलवार की शाम एक पुलिस जवान को दर्जनों महिला व पुरूष ने घेरकर जमकर बवाल किया। बताया गया है कि उक्त जवान को लोगों ने बंधक बना लिया। बाद में नगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बूझा कर उक्त जवान को लोगों की पकड़ से बाहर निकाला। बताया गया है कि मंगलवार की शाम नगर थाने की पुलिस चीनी मिल चौक पर थी। इसी दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने उसे रोका। जिसका युवक ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस जवान ने उक्त युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आसपास के लोग व उसके परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को घेरकर जमकर बवाल किया व थप्पड़ मारने वाले जवान को घेर लिया। हालांकि बवाल की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सदल-बल पहुंचकर लोगों को समझा-बूझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.