गिरडीह, अप्रैल 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गुनियाथर ओपी अंतर्गत कारिझाल गांव निवासी झारखण्ड पुलिस के जवान 42 वर्षीय श्यामलाल मुर्मू की लातेहार में ड्यूटी के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों व गांव में मातम पसर गया है। इस संबंध में बताया गया कि जवान लातेहार में उपायुक्त कार्यालय में पदस्थापित था। गुरुवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद अन्य साथियों के सहयोग से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुनियाथर ओपी प्रभारी इस्माइल मरांडी ने बताया कि जवान की मौत होने की सूचना मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.