हरिद्वार, जनवरी 29 -- रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में गुरुवार को हुए सैनिक सम्मेलन में जवानों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनी गईं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल न केवल जिला प्रभारी, बल्कि पुलिस परिवार के अभिभावक की भूमिका में नजर आए। इसके साथ ही, जनसेवा और अपराध के खुलासे पर पांच महिला कर्मियों समेत 36 जवानों को सम्मानित किया गया। चयनित कार्मिकों को दिसंबर-2025 के लिए 'पुलिस मैन ऑफ द मंथ' सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए। एसएसपी ने साफ कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता तभी बेहतर हो सकती है, जब जवान मानसिक रूप से संतुष्ट और समस्यामुक्त हों। इस सम्मेलन में वेतन, आवास, स्थानांतरण, ड्यूटी समय सहित तमाम विषयों पर चर्चा की गई। इधर, सम्मान पाने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.