समस्तीपुर, जून 15 -- समस्तीपुर। पाटलिपुत्र में उपद्रवी छात्रों के द्वारा ट्रेनों पर किये गये पथराव की घटना के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। इसके बाद समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर रविवार को दिन भर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुये अधिकारियों के निर्देश पर समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्मों तक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों की सुविधा व यात्रियों के भीड़ प्रबंधन के लिये आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, एसआई पीके चौधरी सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर माइकिंग कर यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करा रहे थे। यह भी पढ़ें- परीक्षा को ...