पूर्णिया, जुलाई 18 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना क्षेत्र के कौचेली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 250 ग्राम स्मैक बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कौचेली गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 250 ग्राम स्मैक बरामद किया गया लेकिन मुख्य आरोपी सनवीर आलम मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...