हाजीपुर, मई 29 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार अनुमंडल क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महनार थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस छापेमारी कर घर से 74 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, केस दर्ज छापेमारी का विवरण जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी सुधीर राय,पिता रामस्वरूप राय के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से 500 मिली लीटर के किंग फिशर बीयर के 144 पीस बरामद किए गए,जिसकी कुल मात्रा 72 लीटर बताई गई। इसके अलावा 180 मिली लीटर के ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 13 बोतल, कुल 2.340 लीटर शराब भ...