पटना, अगस्त 29 -- बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (बीयूएचएस) के छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ जक्कनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में घायल हुए जक्कनपुर थानेदार ऋतुराज कुमार सिंह ने वादी के रूप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के गेट के सामने मुख्य सड़क पर बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग और बी.फार्मा के छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस की पहल पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से कुछ छात्रों की मुलाकात कराई गई और उन्हें अपनी ...