हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में यूपी 112 में तैनात गाजीपुर जिले का रहने वाला एक सिपाही शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर बरियारपुर थाने में संबंधित सिपाही के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही एसपी अभिजीत आर शंकर ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, केस दर्ज होने की खबर मिलते ही सिपाही फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। करौंदी बाजार पुलिस चौकी पर 2020 में गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही शैलेंद्र यादव की तैनाती थी। आरोप है कि चौकी से सटे एक गांव की युवती को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच सिपाही की पोस्टिंग यूपी 1...