हरदोई, मई 1 -- टड़ियावां। पुलिस चौकी भड़ायल से चंद कदम दूर अज्ञात चोर बाइक उठा ले गए। गांव सारीपुर छछेटा के गोविंद ने बताया कि 17 अप्रैल को बांधा चौराहा के पास रहने वाले रामेंद्र के घर के बाहर उसने बाइक खड़ी कर दी। बाइक परिवहन विभाग में उसकी पत्नी शिल्पी के नाम पर दर्ज है, घटना पुलिस चौकी भड़ायल के चंद कदम दूर की है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित गोविंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.