गोरखपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर घटी महिला की हत्या की घटना ने पुलिस कर्मियों की भी नींद उड़ा दी है। मंगलवार को सीओ सीओ राजेश चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी दी। भागलपुर निवासी रहादत अहमद सरयू नदी के किनारे सब्जी बोता है, उसके कार्य में पत्नी सजमा खातून हाथ बटाती थी। 5 अप्रैल की शाम रहादत अहमद पत्नी सजमा को धूप होने की बात कह झोपड़ी में सोने जाने को कहा और खुद लार थाना क्षेत्र के बिरनी में सब्जी बेचने चला गया। बगल के खेत वाले के फोन करने पर बेटा अपने एक दोस्त के साथ सरयू किनारे झोपड़ी में गया तो नजारा देख दंग रह गया। परिजनों के अनुसार सजमा खातून का शव झोपड़ी में पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान, नाक से खून, हाथ, पैर पर चोट थे। उसके गले, नाक व क...