पुलिस चौकी लाइन हाजिर, परिजनों से की पूछताछ
नैनीताल, मई 7 -- गरमपानी, संवाददाता। लोहाली आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है। मृतक के परिजनों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रहीं हैं। बीते बुधवार को एसएसपी ने खैरना चौकी को लाइन हाजिर किया है।बीते 28 अप्रैल को लोहाली निवासी बालम सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतक की बहन मुन्नी देवी ने खैरना पुलिस समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि इसके बावजूद भी चौकी में तेनात पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। जिसे लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सवाल खड़े किए थे। इधर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खैरना चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.