पुलिस चौकी में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मऊ, जून 5 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र स्थित मादी सिपाह पुलिस चौकी से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में चौकी परिसर के भीतर कुछ पुलिसकर्मी शराब पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहींअपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी घोसी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- स्टेडियम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.