फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद। नगर पालिका की ओर से रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना शाम करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी और मजदूर समय रहते हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे रोड के फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था। चौकी के सामने ट्रांसफार्मर रखे होने के कारण फुटपाथ का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान नगर पालिका के ठेकेदार ने पुलिस चौकी के शौचालय की पूर्वी दीवार खड़ी कराने के लिए मिस्त्री और मजदूर लगा दिए। आरोप है कि जल्दबाजी में मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराया जा रहा था।चौकी पर तैनात सिपाही ने दीवार टेढ़ी होती देख मिस्त्री को इसकी जानकारी देकर सावधानी बरतने को कहा, लेकि...