पुलिस चौकी में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा; दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल हुआ था
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 6 -- महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र की अड्डा बाजार पुलिस चौकी में स्थानीय युवा नेता का केक कटवाकर जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंपी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।बताया गया कि अड्डा बाजार पुलिस चौकी में एक स्थानीय युवा नेता का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी जश्न में शामिल हुए। चौकी परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।वीडियो वायरल होने पर 6 पुलिसवालों पर गिरी गाज इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.