एटा, मार्च 16 -- पुलिस चौकी में बने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति खंडित कर दी। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया। पुलिस की माने तो बंदर ने मूर्ति तोड़ी है। मिरहची में पुलिस चौकी बनी हुई है। पुलिस चौकी में भगवान शिव का मंदिर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रात में भगवान शिव की मूर्ति को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। सोमवार सुबह भक्त गोपी राठौर पूजा करने पहुंचे। मूर्ति खंडित देख पूजा करने आए लोग आक्रोशित हो गए और मामले की जानकारी बजरंग दल के पदाधिकारी को दे दी। सूचना पर हिंदू नेता बॉबी साहू, राम साहू, गोपी राठौर, गौरव कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, अरविंद महाजन सहित अनेक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जानकारी पर एसओ मिरहची नीतू वर्मा फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.