फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। मोहम्मदाबाद कोतवाली की नीमकरोरी चौकी परिसर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्ष झगड़ा करते हुए एक दूसरे पर हमलावर हो गये। इसमें कई महिलाओं को भी चोटें आयी हैं। मोमोज दुकानदार ने नगदी लूटपाट का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिलाओं के जेवर डठा ले जाने की शिकायत करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शाम करीब तीन बजे नीबकरोरी पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुयी और इसके बाद उत्पात बढ़ गया। दोनों पक्षों से महिलाएं और पुरुष आमने सामने आ गये। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से खींचतान करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस के मुताबिक नीबकरोरी निवासी करन की बाजार में फिंगर, मोमोज की दुकान है। गांव का ही भूरे साफ सफाई का काम करता है और सापु...