पुलिस चौकी में किशोरी के परिजनों को पीटना महंगा पड़ा, गाजियाबाद में 2 दरोगा सस्पेंड
ट्रांस हिंडन, अक्टूबर 18 -- पुलिस चौकी में लापता किशोरी के परिजनों से नशे में मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में खोड़ा थाने की लोधी चौकी के प्रभारी समेत दो दरोगा को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों के खिलाफ डीसीपी को शिकायत की गई थी। हंगामा होने पर दोनों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए थे। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। खोड़ा थानाक्षेत्र से करीब दो सप्ताह पहले एक किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। लोधी चौकी के प्रभारी शील चंद्र और चौकी पर तैनात दरोगा देश दीपक वर्मा ने एक सप्ताह पहले किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस चौकी पर उसे ले गए। यहां किशोरी के भाई और चाचा पहुंचे। उन्होंने किशोरी को थाने ले चलने के लिए कहा ताकि उसके बयान दर्ज हो सकें। चौकी प्रभारी शीलचंद्र और दरोगा देश दीपक वर्मा ने उनसे अभद्रता की। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.