आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की बम्हौर पुलिस चौकी का शनिवार को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि इस पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ आम जन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसक बाद उन्हों ने व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...