बिजनौर, मार्च 29 -- शिवालाकला/नूरपुर। पुलिस चौकी फीना पर अपने साथ मारपीट की सूचना देने गये युवक की पुलिस ने नहीं सुनी। वापस आते समय ट्रक ने उसको रौंद दिया। उसका दिल्ली में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। बताया गया कि शनिवार रात क्षेत्र के ग्राम फीना में ब्रजेश पुत्र तेजपाल का अपने ही गांव के नानू पुत्र प्रकाश और अभिषेक पुत्र बलराम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पीड़ित बृजेश अपनी पत्नी अंजलि के साथ प्रार्थना पत्र लेकर थाना शिवाला कला की चौकी बेलवाला फीना पर न्याय की मांग को गया था। उस समय चौकी पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह अपनी पत्नी के साथ वापस घर की ओर जा रहा था। ​चौकी से कुछ ही दूरी पर दौरानी तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बृजेश को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसके सिर में चोट आई और उसके दोनों पैर ...